अनंत सिंह को मिली जमानत, हथियार लहराने का वीडियो हुआ था वायरल
गोपालगंज के सेमराव वायरल वीडियो मामले में मोकामा विधायक अनंत कुमार सिंह और भोजपुरी सिंगर गुंजन सिंह सोमवार को आर्म्स एक्ट से जुड़े केस में
गोपालगंज के सेमराव वायरल वीडियो मामले में मोकामा विधायक अनंत कुमार सिंह और भोजपुरी सिंगर गुंजन सिंह सोमवार को आर्म्स एक्ट से जुड़े केस में सिविल कोर्ट में पेश हुए.
सुनवाई के बाद अदालत ने दोनों को जमानत दे दी. दोनों ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया गया
और न्यायपालिका पर पूरा भरोसा था. यह मामला 2 मई को कथित हथियार लहराने और वायरल वीडियो के बाद दर्ज हुआ था.
