पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें:मंगेतर के गले लग रोई सिंगर; गनपॉइंट पर मां-बेटी से ₹25 लाख की लूट; संडे को टिकट खरीदी, मंडे को लखपति बना
नमस्कार, पंजाब में आज की सबसे बड़ी खबर पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से जुड़ी रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को पंजाब-चंडीगढ़ के
नमस्कार, पंजाब में आज की सबसे बड़ी खबर पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से जुड़ी रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को पंजाब-चंडीगढ़ के संभावित दौरे से पहले मोहाली के 6 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें… इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. धुरंधर फेम सिंगर मंगेतर को गले लगाकर रो पड़ीं धुरंधर फिल्म से चर्चा में आईं पंजाबी सिंगर जैस्मिन सैंडलस इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। उनका एक भावुक बैकस्टेज वीडियो सामने आया है, जिसमें वह स्टेज पर जाने से पहले अपने मंगेतर शेखर चौधरी के गले लगकर भावुक होती नजर आ रही हैं। इस दौरान शेखर उन्हें संभालते और हौसला बढ़ाते दिखे, जबकि जैस्मिन अपने आंसू नहीं रोक पाईं। दरअसल, शनिवार को दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर (यशोभूमि) में आयोजित लाइव कॉन्सर्ट के दौरान जैस्मिन ने पहली बार अपने मंगेतर शेखर चौधरी को फैंस से मिलवाया था। अब उसी मेगा इवेंट से पहले का यह बैकस्टेज वीडियो सामने आया है। वीडियो में जैस्मिन का अलग ही अंदाज देखने को मिलता है। अपनी जिंदगी के इस खास रिश्ते को सार्वजनिक करने और स्टेज पर परफॉर्मेंस से पहले वह काफी नर्वस और इमोशनल नजर आती हैं। (पढ़ें पूरी खबर) 2. क्लब में छात्र को पीटा, सिर पर मेज फेंकी चंडीगढ़ में क्लब में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। फ्रांस में पढ़ाई कर रहे छात्र के साथ मारपीट की गई। छात्र ने कहा कि आरोपियों ने पहले उसकी उंगलियां जोर से मरोड़ीं, फिर चेहरे और सिर पर लगातार मुक्के-लात बरसाए। सिर पर लोहे के कड़े और मेज से हमला किया गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और उसके बाएं कान से सुनाई देना बंद हो गया। इसके बाद आरोपी क्लब से बाहर गया और कार से पिस्टल निकालकर लहराई। आरोपी ने खुद को जज का बेटा बताते हुए उसे और उसके परिवार को गोली मारने की धमकी दी। फिर क्लब के बाहर बीएमडब्ल्यू से उसे कुचलने की भी कोशिश की। इसके दौरान कई कारों भी टक्कर मरी। पुलिस ने छात्र की शिकायत के आधार पर 5 लोगों के खिलाफ के केस दर्ज कर लिया है। इसमें पंजाबी सिंगर करण औजला के मैनेजर बलदीप सिंह सराओ उर्फ बाली और 9 मई 2022 को मोहाली में पंजाब पुलिस इंटेलिजेंस मुख्यालय पर हमले के आरोपी जगदीप सिंह कंग उर्फ जग्गी का नाम शामिल है। (पढ़ें पूरी खबर) 3. गोल्डन टेंपल के बाहर सगी बहनें भिड़ीं अमृतसर में गोल्डन टेंपल में माथा टेकने आई सगी बहनें आपस में भिड़ गईं। दोनों के बीच पहले जोरदार बहस हुई। इसके बाद एक बहन इस कदर गुस्से में आई कि उसने दूसरी को थप्पड़ जड़ दिए।
इस दौरान वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद लोगों ने बीचबचाव कर उन्हें रोका। हंगामा और भीड़ देखकर थप्पड़ मारने वाली बहन वहां से भाग निकली। इसका वीडियो सामने आया है। जिसके बाद पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है। इसके लिए वीडियो में दिख रहे आसपास के लोगों की पहचान कर उनसे पूछताछ की तैयारी की जा रही है। पुलिस की जांच के मुताबिक यह घटना गोल्डन टेंपल के घंटाघर गेट के सामने स्थित फव्वारे के पास हुई थी। मामला शनिवार शाम करीब 6 बजे का है। दोनों लड़कियां अमृतसर की ही रहने वाली हैं। वह गोल्डन टेंपल में माथा टेकने साथ आईं थी। (पढ़ें पूरी खबर) 4. PM के पंजाब-चंडीगढ़ दौरे से पहले स्कूल उड़ाने की धमकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को पंजाब-चंडीगढ़ के संभावित दौरे से पहले मोहाली के 6 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी मिलते ही स्कूलों को बंद करा दिया गया। बच्चों को छुट्टी देकर घर भेज दिया गया। इससे जुड़ी धमकी भरी ई-मेल सामने आई है। फेज-6 स्थित शिवालिक पब्लिक स्कूल को भी सुबह करीब 9 बजे ऑफिशियल ईमेल पर यह धमकी भरा मैसेज आया। शिवालिक स्कूल के कोऑर्डिनेटर ने कहा कि उस वक्त दूसरा पीरियड चल रहा था। जिसमें कहा गया है कि आज हमारे टारगेट पर स्कूल हैं। 17 जुलाई को भी बम धमाके होंगे। इस मेल में जालंधर-चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को भी टारगेट करने की धमकी दी गई है। जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर PM ने प्रोजेक्ट का उद्घाटन करना है। ये भी कहा है कि कोई मोदी की रैलियों में न जाए वर्ना बम धमाके में मारे जाओगे। इस मेल में पंजाब के मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत खालड़ा के जीवन पर बनी 'सतलुज' फिल्म के एक्टर दिलजीत दोसांझ को अपना भाई बताया गया है। यह फिल्म OTT से वर्ल्डवाइड बैन हो चुकी है। वहीं फिल्म पर सवाल उठा रहे केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू को भी धमकी दी गई है। (पढ़ें पूरी खबर) 5. प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कानून बना, फीस बढ़ाने की लिमिट फिक्स पंजाब में निजी स्कूल अब मनमर्जी से फीस नहीं बढ़ा सकेंगे। मंगलवार को राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने सरकार के ऑर्डिनेंस को मंजूरी दे दी। इस कानून के लागू होते ही निजी स्कूलों के लिए सालाना फीस बढ़ोतरी की सीमा 5% तय हो गई है। नियम तोड़ने पर 5 लाख रुपए तक जुर्माना और बार-बार उल्लंघन करने पर स्कूल की मान्यता भी रद्द की जा सकेगी। ऑर्डिनेंस को मंजूरी मिलने को लेकर CM भगवंत मान ने सोशल मीडिया (X) पर पोस्ट डाली। उन्होंने लिखा कि राज्यपाल का दिल से धन्यवाद, जिन्होंने पंजाब के बच्चों और अभिभावकों के हित में लिए गए हमारे बड़े फैसले पर मुहर लगा दी है। CM ने आगे लिखा- निजी स्कूलों की फीस में मनमानी बढ़ोतरी पर रोक लगाने के लिए हमारी सरकार द्वारा लाए गए "द पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अनएडेड एजुकेशन इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) अध्यादेश, 2026" पर राज्यपाल ने साइन कर दिए हैं।