BJP विधायक ब्रजभूषण की मंच से चेतावनी, अपनी ही सरकार पर साधा निशाना
UP News: इटावा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान महोबा की चरखारी विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक ब्रजभूषण राजपूत का बयान चर्चा का विषय बन
UP News: इटावा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान महोबा की चरखारी विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक ब्रजभूषण राजपूत का बयान चर्चा का विषय बन गया. उन्होंने बिना किसी का नाम लिए अपनी ही सरकार और एक मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि गरीबों और किसानों की लड़ाई लड़ने पर कुछ लोगों के 'पेट में दर्द' होने लगा है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अभी उन्होंने 'तलवार उठाई नहीं है' और लोकतांत्रिक तरीके से लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं.
