ब्रिटेन ने IRGC को आतंकी संगठन किया घोषित, ईरान को बड़ा झटका
ब्रिटेन ने ईरान की शक्तिशाली सैन्य इकाई इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) को आतंकवादी संगठन घोषित करने का फैसला किया है. इस निर्णय के बाद
ब्रिटेन ने ईरान की शक्तिशाली सैन्य इकाई इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) को आतंकवादी संगठन घोषित करने का फैसला किया है. इस निर्णय के बाद ब्रिटेन में IRGC का समर्थन करना आपराधिक अपराध माना जाएगा. लंबे समय से इस संगठन पर प्रतिबंध लगाने को लेकर ब्रिटेन में राजनीतिक बहस चल रही थी, जिसके बाद सरकार ने यह कदम उठाया है.
