'अगर पकड़ सकते थे तो गोली क्यों मारी', भरत तिवारी एनकाउंटर केस में नए बयान दर्ज
भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी कथित पुलिस एनकाउंटर मामले में न्यायिक जांच आयोग के समक्ष सोमवार को तीन अहम गवाहों ने बयान दर्ज कराए. भरत
भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी कथित पुलिस एनकाउंटर मामले में न्यायिक जांच आयोग के समक्ष सोमवार को तीन अहम गवाहों ने बयान दर्ज कराए. भरत तिवारी की भाभी सुमन देवी, प्रत्यक्षदर्शी होने का दावा करने वाले सत्यनारायण चौधरी और मंटू कमकर ने आयोग के सामने घटना से जुड़ा अपना पक्ष रखा. परिवार ने दोषी पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई और न्याय की मांग दोहराई.
