'PM मोदी की बात सुनते हैं पुतिन...', पोलैंड ने भारत के रोल को बताया अहम
पोलैंड के विदेश मंत्रालय के स्टेट सेक्रेटरी व्लादिस्लाव टेओफिल बार्टोशेव्स्की ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर भारत की भूमिका की सराहना करते हुए कहा है कि
पोलैंड के विदेश मंत्रालय के स्टेट सेक्रेटरी व्लादिस्लाव टेओफिल बार्टोशेव्स्की ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर भारत की भूमिका की सराहना करते हुए कहा है कि वैश्विक स्तर पर भारत एक बेहद महत्वपूर्ण खिलाड़ी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ध्यान देते हैं. उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में भारत की भूमिका बेहद अहम है और शांति की दिशा में उसके प्रयास महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं.
