फिर फूटा महंगाई का बम, जून में लगा तगड़ा झटका, 4% के पार निकली
देश में महंगाई का बम फूटा है. सरकार ने जून में खुदरा महंगाई के आंकड़े जारी कर दिए हैं और ये निराश करने वाले हैं
देश में महंगाई का बम फूटा है. सरकार ने जून में खुदरा महंगाई के आंकड़े जारी कर दिए हैं और ये निराश करने वाले हैं.
दरअसल, बीते महीने खुदरा महंगाई तेजी से बढ़ते हुए भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI के तय 4% के टारगेट के पार निकल गई है. CPI Data पर नजर डालें तो महंगाई 4.38% हो गई है.
ये लगातार छठा महीने है, जबकि महंगाई दर में बढ़ोतरी हुई है. इससे पहले मई महीने में भी इसमें बढ़ोतरी देखने को मिली थी.
