'या किडनी ट्रांसप्लांट करा दो, या जहर दे दो', 70 दिन से अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहीं 5 मांओं की दर्दभरी पुकार
राजस्थान के कोटा मेडिकल कॉलेज में पिछले करीब 70 दिनों से भर्ती पांच प्रसूताओं और उनके परिवारों का धैर्य अब टूटने लगा है. किडनी फेलियर
राजस्थान के कोटा मेडिकल कॉलेज में पिछले करीब 70 दिनों से भर्ती पांच प्रसूताओं और उनके परिवारों का धैर्य अब टूटने लगा है. किडनी फेलियर से जूझ रहीं इन महिलाओं के परिजन सोमवार को जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और एक भावुक ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में उन्होंने सरकार से कहा कि या तो उनकी बेटियों और बहुओं का तत्काल किडनी ट्रांसप्लांट कराया जाए या फिर उन्हें जहर दे दिया जाए. उनका कहना है कि लगातार दर्द, डायलिसिस और अनिश्चित भविष्य के साथ अब जीवन जीना मुश्किल हो गया है.
