नोएडा की सिलिकॉन सिटी के बंद फ्लैट में मिली बुजुर्ग की लाश
नोएडा के सेक्टर-113 थाना क्षेत्र में मौजूद सिलिकॉन सिटी सोसाइटी के एक बंद फ्लैट से 60 से 65 वर्षीय बुजुर्ग की लाश संदिग्ध हालात में
नोएडा के सेक्टर-113 थाना क्षेत्र में मौजूद सिलिकॉन सिटी सोसाइटी के एक बंद फ्लैट से 60 से 65 वर्षीय बुजुर्ग की लाश संदिग्ध हालात में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. फ्लैट से तेज बदबू आने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर शव कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी है.