अमरनाथ यात्रा के दौरान हादसा, दो बसों की टक्कर में 18 श्रद्धालु घायल
जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया. पहलगाम जा रहे अमरनाथ यात्रियों के काफिले में
जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया. पहलगाम जा रहे अमरनाथ यात्रियों के काफिले में शामिल दो बसें आपस में बुरी तरह टकरा गईं, जिसकी चपेट में एक कार भी आ गई. इस दुर्घटना में कुल 18 श्रद्धालु घायल हो गए हैं. यह घटना सुबह करीब 7:20 बजे चंदेरकोट लंगर पॉइंट के पास हुई, जिसके तुरंत बाद सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है.
