पार्श्वनाथ एक्सोटिका प्रोजेक्ट में हरियाणा सरकार को SC का नोटिस
सुप्रीम कोर्ट ने घर खरीदारों की याचिका पर सुनवाई करते हुए पार्श्वनाथ एक्सोटिका प्रोजेक्ट में हुए कथित घोटाले के सिलसिले में हरियाणा सरकार को नोटिस
सुप्रीम कोर्ट ने घर खरीदारों की याचिका पर सुनवाई करते हुए पार्श्वनाथ एक्सोटिका प्रोजेक्ट में हुए कथित घोटाले के सिलसिले में हरियाणा सरकार को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है. अदालत ने राज्य सरकार से कड़ी नाराजगी जताते हुए पूछा कि कई परियोजनाएं अधूरी रहने के बावजूद अब तक पार्श्वनाथ डेवलपर्स के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई क्यों नहीं की गई.
