रेलवे की जमीन पर बढ़ रहा अतिक्रमण, 5 साल में 32% इजाफा, RTI से खुलासा
भारतीय रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. सूचना का अधिकार अधिनियम (RTI) के तहत रेलवे बोर्ड ने यह जानकारी दी
भारतीय रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. सूचना का अधिकार अधिनियम (RTI) के तहत रेलवे बोर्ड ने यह जानकारी दी है कि मार्च, 2025 में रेलवे की 1068.54 हेक्टेयर जमीन पर अतिक्रमण था. रेलवे बोर्ड की ओर से इंडिया टुडे को मिली जानकारी के मुताबिक रेलवे की जितनी जमीन पर अतिक्रमण है, उतनी जमीन पर दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम जैसे 42 स्टेडियमों का निर्माण हो सकता है.
