भतीजी का जन्मदिन मनाकर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या
लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की रतिराम कॉलोनी में हॉर्न बजाने को लेकर हुआ मामूली विवाद खूनी वारदात में बदल गया. 23 वर्षीय विपिन की गोली
लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की रतिराम कॉलोनी में हॉर्न बजाने को लेकर हुआ मामूली विवाद खूनी वारदात में बदल गया. 23 वर्षीय विपिन की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वह भतीजी के जन्मदिन समारोह से रिश्तेदारों को छोड़कर घर लौट रहा था. पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी के पिता और पत्नी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है.
