नवजात बेटी का मुंह देखने से पहले पिता की दर्दनाक मौत, मां करती रही इंतजार
Uttar Pradesh News: हमीरपुर जिले के मौदहा थाना इलाके के रोहारी गांव निवासी कुलदीप कुमार और उनके साले पवन की रात करीब एक बजे एनएच-34
Uttar Pradesh News: हमीरपुर जिले के मौदहा थाना इलाके के रोहारी गांव निवासी कुलदीप कुमार और उनके साले पवन की रात करीब एक बजे एनएच-34 पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई.
कुलदीप अपनी गर्भवती पत्नी रेखा को देखने के लिए साले और एक अन्य रिश्तेदार के साथ ई-रिक्शा से जिला अस्पताल जा रहे थे. बाइक की
लाइट खराब होने के कारण उन्होंने ई-रिक्शा लिया था. अस्पताल से 23 किलोमीटर पहले हुए इस हादसे के ठीक दो घंटे बाद रात करीब तीन
बजे पत्नी ने एक नवजात बच्ची को जन्म दिया, जिससे परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं.
