पहले हटाई नंबर प्लेट, फिर भीड़ पर चढ़ा दी मर्सिडीज़... 21 साल के युवक की करतूत
चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित एक नाइटक्लब के बाहर पार्किंग विवाद में मर्सिडीज़ से दो युवकों को कुचलने के मामले में पुलिस जांच में बड़ा खुलासा
चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित एक नाइटक्लब के बाहर पार्किंग विवाद में मर्सिडीज़ से दो युवकों को कुचलने के मामले में पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है. जांच के अनुसार आरोपी ने वारदात से पहले कार की नंबर प्लेट हटा दी थी और घटना के बाद दोबारा लगा दी. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया था, हालांकि बाद में उसे रिहा कर दिया गया.
