यास्तिका... 6 महीने पहले करियर पर था संकट, अब लॉर्ड्स के बोर्ड पर नाम
क्रिकेट में हालात कितनी तेजी से बदलते हैं, इसका सबसे बड़ा उदाहरण भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज यास्तिका भाटिया हैं. करीब छह महीने पहले वह गंभीर घुटने
क्रिकेट में हालात कितनी तेजी से बदलते हैं, इसका सबसे बड़ा उदाहरण भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज यास्तिका भाटिया हैं. करीब छह महीने पहले वह गंभीर घुटने की चोट के कारण मैदान से बाहर थीं. सर्जरी के बाद उन्हें फिर से शून्य से शुरुआत करनी पड़ी और वह भारत की विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा भी नहीं बन सकीं. लेकिन अब उसी खिलाड़ी ने क्रिकेट के सबसे प्रतिष्ठित मैदान लॉर्ड्स में इतिहास रच दिया है.
