ऑस्ट्रेलिया का एक टन का सेलिब्रिटी सील नील चर्चा में, वैज्ञानिक कह रहे तीन गुना और बड़ा होगा
ऑस्ट्रेलिया के तस्मानिया राज्य में इन दिनों एक समुद्री जीव सबसे ज्यादा चर्चा में है. इसका नाम 'नील' है. यह एक साउदर्न एलिफेंट सील है
ऑस्ट्रेलिया के तस्मानिया राज्य में इन दिनों एक समुद्री जीव सबसे ज्यादा चर्चा में है. इसका नाम 'नील' है. यह एक साउदर्न एलिफेंट सील है, जिसका वजन करीब 1,000 किलो है.
नील समुद्र से निकलकर शहर की सड़कों तक पहुंच गई है. कभी यह कारों के बीच घूमती दिखती है, तो कभी सड़क किनारे आराम करती
नजर आती है. इसके वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.
