शादी का झूठा वादा कब बनता है रेप? रिश्तेदारों की गिरफ्तारी पर HC ने उठाए सवाल
कर्नाटक हाई कोर्ट की हालिया टिप्पणी ने एक बार फिर शादी का झूठा वादा कर बनाए गए शारीरिक संबंधों से जुड़े कानून पर बहस तेज
कर्नाटक हाई कोर्ट की हालिया टिप्पणी ने एक बार फिर शादी का झूठा वादा कर बनाए गए शारीरिक संबंधों से जुड़े कानून पर बहस तेज कर दी है.
अदालत ने इस बात पर नाराजगी जताई कि मुख्य आरोपी अभी तक गिरफ्तार नहीं हुआ, जबकि उसके भाई को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया.
कोर्ट ने जांच अधिकारियों से पूछा कि आखिर आरोपी की जगह उसके भाई को गिरफ्तार करने का आधार क्या था? इस मामले ने यह सवाल
भी खड़ा कर दिया कि क्या ऐसे मामलों में आरोपी के परिवार के लोगों को भी स्वतः आरोपी बनाया जा सकता है.
