दारोगा ने 6 साल की पोती से चलवाई कार, हुई FIR
हैदराबाद में एक सब-इंस्पेक्टर (एसआई) ने अपनी 6 साल की पोती को सार्वजनिक सड़क पर कार चलाने के लिए दे दी. घटना 11 जुलाई को
हैदराबाद में एक सब-इंस्पेक्टर (एसआई) ने अपनी 6 साल की पोती को सार्वजनिक सड़क पर कार चलाने के लिए दे दी. घटना 11 जुलाई को गंधमगुडा-बैरागीगुडा रोड पर हुई. मामला सामने आने के बाद नरसिंगी पुलिस ने आरोपी एसआई पुजारी तिरुपति के खिलाफ बीएनएस की धारा 125 और मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184 व 180 के तहत केस दर्ज किया है.
