विम्बलडन में सिनर की बादशाहत बरकरार, ज्वेरेव को हराकर जीता खिताब
इटली के यानिक सिनर ने विम्बलडन 2026 के मेंस सिंगल फाइनल में जोरदार वापसी करते हुए लगातार दूसरी बार खिताब जीता. फाइनल में उन्होंने जर्मनी
इटली के यानिक सिनर ने विम्बलडन 2026 के मेंस सिंगल फाइनल में जोरदार वापसी करते हुए लगातार दूसरी बार खिताब जीता. फाइनल में उन्होंने जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव को चार सेटों में हराकर अपने करियर का 5वां ग्रैंड स्लैम जीता. इस जीत के साथ विश्व नंबर-1 सिनर ने कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी बनाए, जिनमें लगातार दूसरा विम्बलडन खिताब, 100वीं ग्रैंड स्लैम मैच जीत और करियर का 30वां एटीपी टाइटल शामिल है.
