रवि किशन की बेटी को धोखेबाज कहने लगे फैन्स, एक फैसले ने बदला खेल
रियलिटी शो 'अलायंस' में इस बार का एविक्शन जबरदस्त ड्रामे से भरा रहा. डॉली जावेद शो से बाहर हो गईं, लेकिन असली हंगामा उनके जाने
रियलिटी शो 'अलायंस' में इस बार का एविक्शन जबरदस्त ड्रामे से भरा रहा. डॉली जावेद शो से बाहर हो गईं, लेकिन असली हंगामा उनके जाने के बाद शुरू हुआ. कंटेस्टेंट रीवा किशन ने खुद कबूल किया कि उन्होंने डॉली के खिलाफ वोट किया, जबकि वो उन्हें अपनी छोटी बहन मानती थीं. बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर लोगों ने रिवा को जमकर खरी-खोटी सुनानी शुरू कर दी.
