आर्मी जवान और उसके पिता का मर्डर, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार
बिहार के वैशाली जिले के बिद्दूपुर में हुए चर्चित डबल मर्डर केस में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पिता और उनके आर्मी जवान बेटे
बिहार के वैशाली जिले के बिद्दूपुर में हुए चर्चित डबल मर्डर केस में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पिता और उनके आर्मी जवान बेटे की हत्या के मुख्य आरोपी जगदीश राय को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था. पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी के दौरान हुई मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी है.
