सेल्फ स्टडी से मर्चेंट नेवी तक पहुंची कश्मीर की 18 साल की बेटी
जम्मू-कश्मीर के राजौरी की 18 वर्षीय तन्वी शर्मा ने वह कर दिखाया, जिसके बारे में उनके इलाके की बहुत कम लड़कियां सोच पाती हैं. 12वीं
जम्मू-कश्मीर के राजौरी की 18 वर्षीय तन्वी शर्मा ने वह कर दिखाया, जिसके बारे में उनके इलाके की बहुत कम लड़कियां सोच पाती हैं. 12वीं के बाद जब उनके सामने NEET और JEE जैसे कई विकल्प थे, तब उन्होंने मर्चेंट नेवी का रास्ता चुना. इस फैसले पर उन्हें घर वालों की डांट भी सुननी पड़ी और कई मुश्किलों का सामना भी करना पड़ा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. सिर्फ एक महीने की सेल्फ-स्टडी के दम पर तन्वी ने परीक्षा पास की और अब अगस्त में मर्चेंट नेवी में अपनी नई पारी शुरू करने जा रही हैं.
