घर वालों की डांट खाई, बातें सुनीं पर थमी नहीं... 18 की उम्र में मर्चेंट नेवी तक पहुंची कश्मीर की बेटी
जम्मू-कश्मीर के राजौरी की रहने वाली 18 वर्षीय तन्वी शर्मा ने 12वीं के बाद ऐसा करियर चुना, जिसके बारे में कम ही छात्र सोचते हैं
जम्मू-कश्मीर के राजौरी की रहने वाली 18 वर्षीय तन्वी शर्मा ने 12वीं के बाद ऐसा करियर चुना, जिसके बारे में कम ही छात्र सोचते हैं. फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स और बायोलॉजी (PCMB) की छात्रा रहीं तन्वी के पास NEET और JEE जैसे कई विकल्प थे, लेकिन उन्होंने मर्चेंट नेवी में जाने का फैसला किया. खास बात यह है कि उन्होंने सिर्फ एक महीने की सेल्फ-स्टडी के दम पर परीक्षा पास की और अब अगस्त में उनकी जॉइनिंग होने वाली है.
