राम मंदिर चढ़ावा चोरी का ट्रेल खंगालेगी पुलिस, IT विभाग से मांगी मदद
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस ने कथित गबन की रकम का पता लगाने के लिए आयकर विभाग की मदद मांगी है. गिरफ्तार
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस ने कथित गबन की रकम का पता लगाने के लिए आयकर विभाग की मदद मांगी है. गिरफ्तार आठ आरोपियों और उनके परिजनों से जुड़े करीब 50 बैंक खातों की 2022 से अब तक की लेन-देन की जांच की जा रही है. पुलिस यह पता लगा रही है कि पैसा शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड, रियल एस्टेट या रिश्तेदारों के खातों में तो नहीं लगाया गया.
