Video: मर्दों के सैलून पहुंची रूसी महिला, 1 डॉलर में कराया फेस मसाज
भारत में नाई की दुकान सिर्फ बाल कटवाने की जगह नहीं होती. यहां कुर्सी पर बैठने के बाद कई बार ग्राहक हेयरकट से ज्यादा फेस
भारत में नाई की दुकान सिर्फ बाल कटवाने की जगह नहीं होती. यहां कुर्सी पर बैठने के बाद कई बार ग्राहक हेयरकट से ज्यादा फेस मसाज और सिर की मालिश का इंतजार करता है. कोई एसी सैलून में इस सुख का आनंद लेता है, तो कोई गली के कोने वाली दुकान या पेड़ की छांव में बैठे बार्बर के हाथों का कमाल देखता है. अब भारतीय सैलून का यही देसी अंदाज विदेशियों को भी लुभाने लगा है.
