टैक्सी ड्राइवर बन किया गुजारा, 'डर्टी पिक्चर' से चमका एक्टर का सितारा
राजेश शर्मा आज बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया के उन कलाकारों में गिने जाते हैं, जो हर किरदार में जान डाल देते हैं. चाहे कॉमेडी
राजेश शर्मा आज बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया के उन कलाकारों में गिने जाते हैं, जो हर किरदार में जान डाल देते हैं. चाहे कॉमेडी हो, इमोशनल रोल हो या फिर निगेटिव किरदार, राजेश शर्मा अपनी दमदार एक्टिंग से हमेशा दर्शकों का दिल जीत लेते हैं. लेकिन उनकी सफलता रातों-रात नहीं मिली. यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने लंबा संघर्ष किया और जिंदगी में कई मुश्किल दौर भी देखे.
