13 दिन में चांदी ₹13000 सस्ती, आज बड़ी गिरावट, सोना भी धड़ाम
सोना-चांदी की कीमतों (Gold-Silver Rate) गिरावट थमने का नाम नहीं ले रही है. बीते सप्ताह लगातार टूटने के बाद सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार
सोना-चांदी की कीमतों (Gold-Silver Rate) गिरावट थमने का नाम नहीं ले रही है. बीते सप्ताह लगातार टूटने के बाद सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर दोनों कीमती धातुएं के दाम भरभराकर टूटे हैं. वायदा चांदी की कीमत में अचानक 5000 रुपये से ज्यादा की गिरावट आई है और ये गिरकर 2.17 लाख रुपये प्रति किलो पर आ गई है. जुलाई महीने के 13 दिनों में अब तक चांदी 13000 रुपये से अधिक सस्ती हो चुकी है.
