खुलते ही भूचाल... Us-ईरान युद्ध से सहमा शेयर बाजार, बिखरे ये बड़े स्टॉक
शेयर बाजार में सोमवार को खुलने के साथ ही भूचाल देखने को मिला है. इस बड़ी गिरावट के संकेत पहले से ही एशियाई बाजारों से
शेयर बाजार में सोमवार को खुलने के साथ ही भूचाल देखने को मिला है. इस बड़ी गिरावट के संकेत पहले से ही एशियाई बाजारों से मिल रहे हैं, जो मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ी जंग के चलते बिखरे हुए नजर आए. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स ओपनिंग के साथ ही 700 अंक से ज्यादा का गोता लगा गया. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स खुलने के अगले ही पल 200 अंक फिसल गया.
