शर्मनाक: बच्ची से रेप करने वाले को पंचायत ने 1 लाख लेकर छोड़ा, 20 हजार की चिकन पार्टी की
झारखंड के गुमला में तीन साल की बच्ची से रेप के बाद गांव की पंचायत ने आरोपी पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाकर मामला
झारखंड के गुमला में तीन साल की बच्ची से रेप के बाद गांव की पंचायत ने आरोपी पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाकर मामला दबाने की कोशिश की.
आरोप है कि आरोपी से मिले 20 हजार रुपये से दारू पार्टी भी की गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एफआईआर
दर्ज की. अब पुलिस पंचायत की भूमिका और मामले को दबाने की कोशिश की भी जांच कर रही है.
