मुंडा हुआ सिर, फटे कपड़े और लंगड़ाती चाल...पुलिस ने निकाला बुजुर्ग व्यापारी के हत्यारों का जुलूस
राजस्थान में अलवर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या के चर्चित मामले में रविवार को पुलिस आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर
राजस्थान में अलवर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या के चर्चित मामले में रविवार को पुलिस आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर पहुंची, जहां उनकी निशानदेही पर मौका नक्शा तैयार कराया गया.
पुलिस ने पूरी घटना का सीन रीक्रिएट किया. पुलिस ने आरोपियों के सिर मुंडवाए व उनको फटे कपड़े पहनाए. इस दौरान आरोपी लंगड़ाते हुए चलते नजर आए.
यह देखकर बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए. लोगों ने आरोपी की फोटो वीडियो बनाए और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए.
