राजस्थान में धूल भरी आंधी, उत्तराखंड से बंगाल तक इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
देश के कई हिस्सों में मॉनसून की गतिविधियां अभी कमजोर हैं, लेकिन उत्तराखंड, हिमाचल, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
देश के कई हिस्सों में मॉनसून की गतिविधियां अभी कमजोर हैं, लेकिन उत्तराखंड, हिमाचल, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी है. वहीं, राजस्थान में धूल भरी तेज आंधी चलने की संभावना है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी है.