Lucknow, India

हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 की मौत:कई मजदूरों के दबे होने की आशंका, अफसर बोले- आंधी-बारिश के चलते हादसा

Published 29 May 2026 · india

हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 की मौत: कई मजदूरों के दबे होने की आशंका, अफसर बोले- आंधी-बारिश के चलते हादसा हमीरपुर 8 मिनट पहले पुल हमीरपुर जिले में बेतवा नदी पर बन रहा था। तड़के जब हादसा हुआ, उस वक्त कुछ मजदूर ऊपर काम कर रहे थे

हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 की मौत: कई मजदूरों के दबे होने की आशंका, अफसर बोले- आंधी-बारिश के चलते हादसा हमीरपुर 8 मिनट पहले पुल हमीरपुर जिले में बेतवा नदी पर बन रहा था। तड़के जब हादसा हुआ, उस वक्त कुछ मजदूर ऊपर काम कर रहे थे, जबकि कुछ पुल के नीचे सो रहे थे। यूपी के हमीरपुर में बेतवा नदी पर बन रहे निर्माणाधीन पुल का स्लैब शुक्रवार देर रात 2 बजे गिर गया। हादसे में 6 मजदूरों की मौत हो गई। कई मजदूरों के दबे होने की आशंका है। स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF) रेस्क्यू में जुटी है। जेसीबी से मलबा हटाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश ब्रिज कॉरपोरेशन के एमडी धर्मवीर सिंह ने दैनिक भास्कर को बताया कि आंधी-बारिश के कारण स्लैब गिरा और नीचे सो रहे मजदूर दब गए। हादसे की जांच कराई जाएगी। हादसा शहर से 25 किमी दूर ललपुरा थाना क्षेत्र में हुआ। मृतकों में 4 बांदा और 2 हमीरपुर के रहने वाले थे। लखनऊ से सीनियर अफसर हमीरपुर के लिए रवाना हो गए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, हमीरपुर में देर रात 70-80 किमी की रफ्तार से आंधी चली थी। प्रत्यक्षदर्शी सुरेश कुमार ने बताया पुल पर दो शिफ्ट में काम होता है। जिस वक्त आंधी आई, पहली शिफ्ट के लोग पुल के नीचे थे, जबकि दूसरी शिफ्ट के 7 मजदूर पुल पर काम कर रहे थे। उनमें मैं भी था। आंधी से बचने के लिए हम लोग पुल पर लेट गए। इसी बीच हादसा हो गया। उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम पुल का निर्माण करवा रहा है।

इसकी लागत 90 करोड़ रुपए है। 700 मीटर लंबा दो लेन का ब्रिज मोराकांड से कुरारा गांव के बीच बनाया जा रहा है। इसका निर्माण मार्च, 2024 में शुरू हुआ था। दिसंबर, 2026 तक इसे पूरा किया जाना है। तस्वीरें देखिए पुलिस के मुताबिक, मलबे में अभी कई लोग फंसे हो सकते हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF) रेस्क्यू में जुटी है। जेसीबी से मलबा हटाया जा रहा है। तस्वीर में दिख रहा है कि लोहे के पिलर्स के बीच लोग फंसे हुए हैं। पुलिस अफसर मौके पर मौजूद हैं। रात 2 बजे से रेस्क्यू चल रहा है। पुल हादसे से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…. लाइव अपडेट्स 13 मिनट पहले सीएम योगी बोले- जिला प्रशासन रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से चलाए 17 मिनट पहले प्रत्यक्षदर्शी मजदूर ने बताया- आंधी के चलते हुआ हादसा प्रत्यक्षदर्शी सुरेश कुमार ने बताया- पुल पर दो शिफ्ट में काम होता है। जिस वक्त आंधी आई, पहली शिफ्ट के लोग पुल के नीचे थे, जबकि दूसरी शिफ्ट के 7 मजदूर पुल पर काम कर रहे थे। उनमें मैं भी था। आंधी से बचने के लिए हम लोग पुल पर लेट गए। इसी बीच हादसा हो गया। 28 मिनट पहले हादसे में जान गंवाने वाले की बेटियां एक दूसरे से लिपटकर रोईं हादसे में जान गंवाने वाले राजेश पाल की बेटियां एक-दूसरे से लिपटकर रोईं। घरवाले उन्हें संभालने में जुटे हैं। 33 मिनट पहले हादसे से जुड़ी 3 तस्वीरें देखिए 50 मिनट पहले पिता की लाश देखकर बेटियां फूट-फूटकर रोईं हादसे में जान गंवाने वाले राजेश पाल के घरवाले मौके पर पहुंच गए हैं।

पिता का शव देखकर बेटियां फूट-फूटकर रो पड़ीं। बेटी शिवानी ने बताया कि पापा के साथ काम करने वाले लोगों ने उन्हें हादसे की जानकारी दी। इसके बाद वे लोग मौके पर पहुंचे। 03:48 AM 29 मई 2026 हादसे के वक्त मजदूर पुल के ऊपर काम कर रहे थे, अपडेट दे रहे रिपोर्टर रिजवान हादसे के वक्त 20 से 25 मजदूर पुल के ऊपर काम कर रहे थे, जबकि कुछ मजदूर नीचे सो रहे थे। इसी दौरान आंधी-तूफान आया और स्लैब गिर गया। नीचे सो रहे मजदूर दब गए। 03:41 AM 29 मई 2026 मृतकों में 4 बांदा और 2 हमीरपुर के रहने वाले नाम (उम्र) जिला लोकेंद्र निषाद (22) बांदा कुलदीप निषाद (19) बांदा सावंत यादव (28) बांदा सभाजीत (30) बांदा पुष्पेंद्र सिंह चौहान (34) हमीरपुर राजेश पाल (42) हमीरपुर 03:32 AM 29 मई 2026 ब्रिज कारपोरेशन के एमडी बोले- हादसे की जांच कराएंगे उत्तर प्रदेश ब्रिज कारपोरेशन के एमडी धर्मवीर सिंह ने बताया कि ब्रिज अभी निर्माणाधीन है। पुल बनाने के लिए पिलरों पर सीमेंट के स्लैब लगाए जा रहे हैं। रात में आई आंधी-तूफान से स्लैब के नीचे लगा सपोर्ट सिस्टम हिल गया, जिससे सेगमेंट स्लैब नीचे गिर गए। वहां नीचे सो रहे मजदूर मलबे में दब गए और उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि ब्रिज गिरने की जांच स्थानीय प्रशासन के साथ कारपोरेशन भी करेगा। प्रदेश में कारपोरेशन की ओर से बनाए जाने वाले पुलों की थर्ड पार्टी ऑडिट आईआईटी बीएचयू से कराई जाती है। इस ब्रिज की भी थर्ड पार्टी ऑडिट आईआईटी बीएचयू ही कर रहा है।

वे खुद मौके पर जा रहे हैं। कानपुर में तैनात कारपोरेशन के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर सहित अन्य अधिकारी रात में ही मौके पर पहुंच गए थे। 03:06 AM 29 मई 2026 ASP बोले- 6 लोग अब भी मलबे में दबे एएसपी अरविंद कुमार वर्मा ने कहा, हमें आज रात करीब 2 बजे सूचना मिली कि यहां एक स्लैब गिर गया है, जिसमें कुछ लोग फंसे हुए हैं। सूचना पर स्थानीय पुलिस और हम सभी तुरंत मौके पर पहुंच गए हैं। 6 लोग अभी भी मलबे में फंसे हुए हैं। 5 की पहचान कर ली है। 02:33 AM 29 मई 2026 रेस्क्यू के लिए SDRF टीम मौके पर पहुंची SDRF की टीम मौके पर पहुंच गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। 02:31 AM 29 मई 2026 जेसीबी से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी जेसीबी से पुल का मलबा हटाया जा रहा है। कई मजदूरों के दबे होने की आशंका है। मौके पर पुलिस फोर्स और अफसर मौजूद हैं। 02:30 AM 29 मई 2026 पुल हादसे के 3 VIDEO 02:29 AM 29 मई 2026 हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा हमीरपुर में बेतवा नदी पर बन रहे निर्माणाधीन पुल का स्लैब शुक्रवार तड़के 3 बजे भरभराकर गिर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज आंधी और बारिश के चलते स्लैब गिरा, जिससे नीचे काम कर रहे मजदूर दब गए।

Read full story on TheBriefWire

Loading…