PM मोदी की कल्चरल डिप्लोमेसी, विदेशी नेताओं को दिए खास उपहार- Photos
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की यात्रा के दौरान विदेशी नेताओं को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जुड़े विशेष उपहार भेंट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की यात्रा के दौरान विदेशी नेताओं को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जुड़े विशेष उपहार भेंट किए. इनमें ओडिशा की इकट कला, मधुबनी पेंटिंग, कश्मीरी स्टोल, ढोकरा शिल्प, प्रीमियम भारतीय कॉफी, राजस्थान की लकड़ी नक्काशी, मार्बल इनले वर्क, उत्तराखंडी टोपी, भारतीय महिला हॉकी टीम के हस्ताक्षर वाली हॉकी स्टिक और लखनऊ की जरी-जरदोजी कला शामिल हैं, जो भारत की विविध हस्तशिल्प परंपराओं को दुनिया के सामने पेश करते हैं.
