Lucknow, India

Karnataka: राज्यसभा सीट का मिला ऑफर ठुकराया? सवाल पर सिद्धारमैया की चुप्पी, नेतृत्व परिवर्तन पर दिया बड़ा बयान

Published 29 May 2026 · india

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने नेतृत्व परिवर्तन के फैसले के बीच कहा कि इस मामले पर फैसला कांग्रेस विधायक दल (CLP) और पार्टी हाईकमान ही करेगा। उन्होंने कहा कि लेजिस्लेचर पार्टी और हाईकमान निर्णय लेंगे। वहीं, जब उनसे उन खबरों के बारे में पूछा गया जिनमें दावा किया जा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने नेतृत्व परिवर्तन के फैसले के बीच कहा कि इस मामले पर फैसला कांग्रेस विधायक दल (CLP) और पार्टी हाईकमान ही करेगा। उन्होंने कहा कि लेजिस्लेचर पार्टी और हाईकमान निर्णय लेंगे। वहीं, जब उनसे उन खबरों के बारे में पूछा गया जिनमें दावा किया जा रहा है कि उन्होंने राज्यसभा सीट के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है, तो उन्होंने इस सवाल पर कोई प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया। राज्यसभा सीट क्यों अहम है?

कांग्रेस नेता सिद्धारमैया कर्नाटक के मुख्यमंत्री के पद से गुरुवार को इस्तीफा दे चुके हैं। इसके साथ ही तमाम तरह की अटकलों पर विराम लग गया है। इस बीच, सिद्धारमैया ने कहा था कि उनकी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें राज्यसभा सीट की पेशकश की थी। लेकिन उन्होंने विनम्रता से इसे ठुकरा दिया क्योंकि उनकी राष्ट्रीय राजनीति में कोई रुचि नहीं है। कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि सिद्धारमैया सिर्फ कर्नाटक के नेता नहीं, बल्कि पार्टी के सबसे बड़े ओबीसी चेहरों में से एक हैं।

2029 लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए राहुल गांधी चाहते हैं कि सिद्धारमैया राज्य की राजनीति से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी भूमिका निभाएं। राज्यसभा पहुंचने से उन्हें संसद में कांग्रेस की आवाज मजबूत करने और देशभर में ओबीसी समुदाय के बीच पार्टी का संदेश पहुंचाने का अवसर मिलेगा। कांग्रेस पिछले कुछ वर्षों से सामाजिक न्याय और जातिगत प्रतिनिधित्व के मुद्दे को प्रमुखता से उठा रही है। ऐसे में राहुल गांधी चाहते हैं कि सिद्धारमैया राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय होकर कांग्रेस के ओबीसी आउटरीच अभियान का नेतृत्व करें।

पार्टी का मानना है कि दक्षिण भारत में उनकी मजबूत पकड़ और ओबीसी समुदाय में उनकी स्वीकार्यता 2029 के चुनावी अभियान में कांग्रेस के लिए बड़ा राजनीतिक फायदा साबित हो सकती है। यही वजह है कि राहुल गांधी और पार्टी नेतृत्व उन्हें दिल्ली की राजनीति में बड़ी जिम्मेदारी संभालने के लिए मनाने की कोशिश कर रहे हैं।

Read full story on TheBriefWire

Loading…