News Updates: गुजरात में जगन्नाथ रथयात्रा, तैनात होंगे 31 हजार से अधिक पुलिसकर्मी; 65 ड्रोन से होगी निगरानी
टीसीएस एआई के लिए 8,900 इंजीनियरों की विशेष टीम बनाएगी देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर सेवा प्रदाता कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई)
टीसीएस एआई के लिए 8,900 इंजीनियरों की विशेष टीम बनाएगी देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर सेवा प्रदाता कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के दौर में खुद को सबसे आगे रखने के लिए एक बड़ा दांव खेलने जा रही है। कंपनी ने ग्राहकों की जरूरतों के हिसाब से एआई टूल्स को तेजी से लागू करने के लिए 8,900 फॉरवर्ड-डिप्लॉयड इंजीनियर्स (एफडीई) की एक विशेष टीम बनाने का फैसला किया है। साथ ही, वह एआई व साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में कंपनियों के अधिग्रहण पर भी विचार कर रही है। टीसीएस के सीईओ के कृतिवासन ने बताया कि कंपनी कुल कर्मचारियों के 1-1.5 फीसदी हिस्से को एफडीई के रूप में तैयार करेगी। मंदिर की जमीन हड़पी, सूचना विभाग का निदेशक गिरफ्तार पुडुचेरी में कामाचियम्मन मंदिर की जमीन हड़पने के आरोप में सूचना और प्रचार विभाग के निदेशक ए सुरेश राज को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद राज को स्थानीय अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
राज पुडुचेरी सिविल सर्विस कैडर का अधिकारी है। विजिलेंस व एंटी-करप्शन यूनिट ने मामले में राज की संलिप्तता पाए जाने के बाद शनिवार की रात उसे घर से गिरफ्तार कर लिया। राज, पहले पुडुचेरी का सब-रजिस्ट्रार था। कुछ साल पहले रेनबो नगर में स्थित मंदिर के फर्जी पंजीकरण में उसकी अहम भूमिका बताई जाती है। पुलिस इस घोटाले के सिलसिले में पहले ही 17 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें राजस्व एवं भूमि अभिलेख विभाग के कुछ अधिकारी भी शामिल हैं। 6 लोगों की हत्या कर फरार पॉक्सो आरोपी पर दो लाख का इनाम, 12 टीमें गठित तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में छह लोगों की हत्या करने के बाद फरार हुए पॉक्सो आरोपी पी राजकुमार की तलाश के लिए पुलिस ने 12 विशेष टीमें गठित की हैं। फ्यूचर सिटी पुलिस आयुक्त तरुण जोशी ने रविवार को राजकुमार की तस्वीरें जारी कर दी हैं और उसकी गिरफ्तारी में मदद करने वाली सूचना देने पर दो लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है।
पुलिस ने बताया कि 35 वर्षीय राजकुमार पर पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज था। उस पर एक नाबालिग लड़की का पीछा करने और उसे परेशान करने का आरोप है। नाबालिग लड़की के परिवार की शिकायत के आधार पर मई में मामला दर्ज हुआ था और हाल ही में वह जमानत पर जेल से छूटा था। पुलिस के मुताबिक, राजकुमार ने वारदात से एक दिन पहले अपनी पत्नी के मोबाइल से ऑनलाइन भुगतान कर किराये पर कार ली थी। सीसीटीवी फुटेज और कॉल रिकॉर्ड की जांच में कार का पता चला, जिसे ईंधन खत्म होने के बाद उसने नंदीगामा थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के पास छोड़ दिया। आरोपी राजकुमार ने शुक्रवार देर रात अपनी पत्नी, दो बच्चों और शिकायतकर्ता परिवार के तीन सदस्यों की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी थी। भाजपा नेता प्रवीण नेट्टारू की हत्या में चार साल से फरार दो आरोपी गिरफ्तार राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने कर्नाटक के स्थानीय भाजपा नेता प्रवीण नेट्टारू की हत्या के मामले में चार साल से दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
