Madhya Pradesh politics: दतिया उपचुनाव क्यों बना सिंधिया की साख का सवाल? | Datia by-election
दतिया उपचुनाव अब बेहद रोचक हो गया है। बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को मुख्य चुनाव प्रभारी बनाकर मुकाबले को प्रतिष्ठा की लड़ाई बना
दतिया उपचुनाव अब बेहद रोचक हो गया है। बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को मुख्य चुनाव प्रभारी बनाकर मुकाबले को प्रतिष्ठा की लड़ाई बना दिया है, जबकि कांग्रेस ने दतिया राजघराने के घनश्याम सिंह को मैदान में उतारा है। ऐसे में चुनाव अब दो राजघरानों की सीधी टक्कर और सिंधिया की साख की परीक्षा माना जा रहा है।ग्वालियर-चंबल अंचल में मजबूत राजनीतिक पकड़ रखने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए यह चुनाव साख का सवाल बन गया है। साल 2023 के मुख्य चुनाव में कांग्रेस के राजेंद्र भारती ने नरोत्तम मिश्रा को हराकर यह सीट भाजपा से छीन ली थी (राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने के बाद यह उपचुनाव हो रहा है)।
ऐसे में भाजपा इस सीट पर कोई जोखिम नहीं लेना चाहती। सिंधिया अब दतिया में बूथ प्रबंधन, चुनावी रणनीति और सघन जनसंपर्क की कमान संभालेंगे। 2020 में कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए सिंधिया के लिए कांग्रेस के गढ़ में कमल खिलाना प्रतिष्ठा की लड़ाई है। The Datia by-election has now become extremely interesting. The BJP has made the contest a prestige battle by appointing Union Minister Jyotiraditya Scindia as the chief election in-charge, while the Congress has fielded Ghanshyam Singh of the Datia royal family. Consequently, the election is being seen as a direct contest between two royal families and a test of Scindia's credibility. For Jyotiraditya Scindia, who has a strong political hold in the Gwalior-Chambal region, this election has become a matter of credibility.
In the 2023 general elections, Congress's Rajendra Bharti defeated Narottam Mishra to wrest this seat from the BJP (this by-election is being held after Rajendra Bharti's membership was revoked). Consequently, the BJP is unwilling to take any risks on this seat. Scindia will now oversee booth management, election strategy, and intensive public relations in Datia. For Scindia, who left the Congress and joined the BJP in 2020, making the lotus bloom in the Congress stronghold is a prestige battle. About Channel ज़ी न्यूज़ देश का सबसे भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल है। जो 24 घंटे लगातार भारत और दुनिया से जुड़ी हर ब्रेकिंग न्यूज़, नवीनतम समाचार, राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़ी खबरे आपके लिए लेकर आता है।
इसलिए बने रहें ज़ी न्यूज़ के साथ और सब्सक्राइब करें Zee News is India's most trusted Channel with 24 hour coverage. Zee News covers Breaking news, Latest news, Politics, Entertainment and Sports from India & World. You can also visit our website at Download our mobile app अब दिन की हर बड़ी ख़बर से रहें अपडेट, फॉलो करें ZEE News का WhatsApp चैनल Watch Live TV Like us on Get latest updates on Telegram