बच्चों के झगड़े में थाने ले गई पुलिस, इलाज के दौरान दलित की मौत, 6 पर FIR
उत्तर प्रदेश के बलिया में एक दलित व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत के बाद पुलिस पर गंभीर आरोप लगे हैं. परिजनों का दावा है
उत्तर प्रदेश के बलिया में एक दलित व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत के बाद पुलिस पर गंभीर आरोप लगे हैं. परिजनों का दावा है कि थाने में पिटाई के कारण उसकी हालत बिगड़ी और बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई. मामले में एक उपनिरीक्षक, एक सिपाही और ग्राम प्रधान समेत छह लोगों पर केस दर्ज किया गया है, जबकि दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है.
