चलती BRTS बस के नीचे धंसी सड़क, 15 फीट गहरे गड्ढे में फंसा टायर, Video
गुजरात के सूरत में BRTS रूट पर अचानक सड़क धंसने से यात्रियों से भरी बस का पिछला टायर 10-15 फीट गहरे सिंकहोल में फंस गया
गुजरात के सूरत में BRTS रूट पर अचानक सड़क धंसने से यात्रियों से भरी बस का पिछला टायर 10-15 फीट गहरे सिंकहोल में फंस गया. ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. घटना ने स्मार्ट सिटी और प्री-मानसून तैयारियों के दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
