पटना: 10 सर्कुलर रोड बंगले से हटी 'लालटेन', गेट पर अब दिखेगा गेरुआ रंग
बिहार की राजधानी पटना का वीवीआईपी इलाके स्थित '10, सर्कुलर रोड' बंगला, जो पिछले दो दशकों से सूबे की राजनीति का सबसे बड़ा पावर सेंटर
बिहार की राजधानी पटना का वीवीआईपी इलाके स्थित '10, सर्कुलर रोड' बंगला, जो पिछले दो दशकों से सूबे की राजनीति का सबसे बड़ा पावर सेंटर और लालू-राबड़ी परिवार का आशियाना रहा है, अब पूरी तरह से नए सियासी रंग में रंगने जा चुका है. महागठबंधन सरकार के जाने और नई व्यवस्था लागू होने के बाद, इस बंगले से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का चुनाव चिन्ह 'लालटेन' और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के नाम की पट्टी को पूरी तरह हटा दिया गया है. अब इस बंगले का हरा रंग गायब हो चुका है और मुख्य गेट को 'गेरुआ' रंग से रंगा जा रहा है.
