'मर्सिडीज की माइलेज 17 से 5 पर आ गई', यूट्यूबर सौरव जोशी ने इथेनॉल पेट्रोल पर उठाए गंभीर सवाल
भारत के सबसे फेमस यूट्यूबर्स में से एक सौरव जोशी इन दिनों अपनी करोड़ों की लग्जरी कार को लेकर काफी परेशान हैं. उनके हालिया वीडियो
भारत के सबसे फेमस यूट्यूबर्स में से एक सौरव जोशी इन दिनों अपनी करोड़ों की लग्जरी कार को लेकर काफी परेशान हैं. उनके हालिया वीडियो व्लॉग 'Race With Brothers. Kon Jeetega?' ने सोशल मीडिया पर एक नई बहस छेड़ दी है. 41 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स वाले सौरव ने लाइव कैमरे पर अपनी मर्सिडीज-बेंज SUV के डैशबोर्ड के आंकड़े दिखाते हुए दावा किया कि गाड़ी का माइलेज अचानक से बहुत कम हो गया है.
