नोएडा एयरपोर्ट पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी, 5 गिरफ्तार
साइबर क्राइम पुलिस ने जेवर के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर नौकरी दिलाने के नाम पर झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है
साइबर क्राइम पुलिस ने जेवर के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर नौकरी दिलाने के नाम पर झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है.
साइबर क्राइम पुलिस नोएडा ने इस मामले में शहर के सेक्टर 22 में संचालित एक फर्जी कॉल सेंटर पर छापेमारी की और पांच आरोपियों को पकड़ा है.
यह कॉल सेंटर लंबोदर इंस्टीट्यूट के नाम से संचालित हो रहा था. साइबर ठग प्रतिष्ठित एविएशन कंपनियों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी की
वारदात को अंजाम दे रहे थे.
