Qatar के पूर्व अमीर Sheikh Hamad bin Khalifa Al Thani का 74 साल की उम्र में निधन
कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी का रविवार सुबह 74 साल की उम्र में निधन हो गया. कतर के अमीरी दीवान
कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी का रविवार सुबह 74 साल की उम्र में निधन हो गया. कतर के अमीरी दीवान ने आधिकारिक बयान जारी कर उनके निधन की पुष्टि की. बयान में कहा गया, "अल्लाह के फैसले को स्वीकार करते हुए हम गहरे दुख के साथ पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन की जानकारी देते हैं.
अल्लाह उन्हें जन्नत नसीब करे."शेख हमद बिन खलीफा अल थानी को आधुनिक कतर का निर्माता माना जाता है. साल 1995 में उन्होंने बिना किसी खून-खराबे के सत्ता संभाली थी. उन्होंने अपने पिता शेख खलीफा बिन हमद अल थानी की जगह देश की कमान संभाली. करीब 18 साल तक कतर का नेतृत्व करने के बाद साल 2013 में उन्होंने अपनी इच्छा से सत्ता अपने बेटे और मौजूदा अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी को सौंप दी.
खाड़ी देशों में इस तरह शांतिपूर्ण तरीके से सत्ता का हस्तांतरण बहुत कम देखने को मिलता है. About Channel Join Aaj Tak Whatsapp Channel Watch Our Prime Shows on Aaj Tak Vardaat — Real-life crime stories that shook the nation Black & White with Anjana Om Kashyap - Big debates, sharp opinions, and political analysis Halla
Bol — The nation’s most powerful debate on today’s top issues DasTak 2025 ताज़ा खबरों और LIVE अपडेट्स के लिए जुड़े रहें Aaj Tak के साथ Download Aaj Tak APP, India’s No.1 App Subscribe to Aaj Tak YouTube Channel Visit Aaj Tak website Subscribe our other Popular YouTube Channels India Today SoSorry Good News Today AajTak AI