जो लोग बारिश पसंद करते हैं, उनकी सोच कैसी होती है?
बादलों की गड़गड़ाहट, मिट्टी की खुशबू, खिड़की पर गिरती बारिश की बूंदें और हाथ में चाय का कप... कई लोग ऐसे होते हैं जो बारिश
बादलों की गड़गड़ाहट, मिट्टी की खुशबू, खिड़की पर गिरती बारिश की बूंदें और हाथ में चाय का कप... कई लोग ऐसे होते हैं जो बारिश शुरू होते ही खुश हो जाते हैं. वहीं कुछ लोग इससे बचने की कोशिश करते हैं.
लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जो लोग बारिश को सबसे ज्यादा पसंद करते हैं, उनकी सोच और स्वभाव में क्या खास बात हो सकती है? साइकोलॉजी इस बारे में कुछ दिलचस्प बातें बताता है.
कई लोगों के लिए बारिश बचपन की यादें लेकर आती है. कागज की नाव, भीगना, दोस्तों के साथ खेलना या परिवार के साथ बिताए पल. जब बारिश होती है तो दिमाग उन अच्छी यादों को फिर से महसूस करता है.
इसी वजह से बारिश कई लोगों के लिए खुशी और सुकून का एहसास बन जाती है.
