नया वोटर बनने के लिए EC ने बदला नियम, फॉर्म- 6 में जुड़ा नया कॉलम
भारत में वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हुआ है. चुनाव आयोग ने ऑनलाइन फॉर्म 6 में नया प्रावधान जोड़ा है
भारत में वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हुआ है. चुनाव आयोग ने ऑनलाइन फॉर्म 6 में नया प्रावधान जोड़ा है जिसमें आवेदकों को अपने या अपने माता-पिता के पिछले मतदाता सूची की डिटेल्स बतानी होगी. ऑनलाइन फॉर्म में ये नया सेक्शन अनिवार्य है, जबकि ऑफलाइन फॉर्म में ऐसी कोई शर्त नहीं है.
