प्राइवेट पार्ट दिखाने वाले डिलीवरी बॉय पर Flipkart का बड़ा एक्शन
बेंगलुरु में महिला से अश्लील हरकत करने और उसे प्राइवेट पार्ट दिखाने के आरोपी डिलीवरी बॉय विजय मल्लिकार्जुन कामत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया
बेंगलुरु में महिला से अश्लील हरकत करने और उसे प्राइवेट पार्ट दिखाने के आरोपी डिलीवरी बॉय विजय मल्लिकार्जुन कामत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कार्रवाई की गई. फ्लिपकार्ट ने माफी मांगते हुए आरोपी की सेवाएं तत्काल समाप्त करने की जानकारी दी.
