तमिलनाडु में अंबेडकर प्रतिमा पर क्यों मचा बवाल?: पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज, आठ लोग गिरफ्तार
तमिलनाडु के सेलम जिले के ओधियाथुर गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित किए जाने को लेकर शनिवार देर रात तनाव फैल गया। विरोध
तमिलनाडु के सेलम जिले के ओधियाथुर गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित किए जाने को लेकर शनिवार देर रात तनाव फैल गया। विरोध प्रदर्शन देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया, जिसमें पथराव की घटना हुई और पांच लोग घायल हो गए। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को पानी की बौछार और हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा। इसके बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
