'25 हजार लापता शवों का दावा साबित करें', 'सतलुज' के मेकर्स को बिट्टू का चैलेंज
केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने पंजाब की फिल्म 'सतलुज' में दिखाए गए 25,000 लापता या अवैध दाह-संस्कार किए गए शवों के दावे को चुनौती
केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने पंजाब की फिल्म 'सतलुज' में दिखाए गए 25,000 लापता या अवैध दाह-संस्कार किए गए शवों के दावे को चुनौती दी है. उन्होंने फिल्म मेकर्स से पुख्ता दस्तावेज और प्रमाणित डेटा पेश करने को कहा है. बिट्टू ने आरोप लगाया कि फिल्म में पंजाब के उग्रवाद के दौर को एकतरफा तरीके से दिखाया गया है और आतंकवाद के शिकार निर्दोषों के बलिदान को कमतर आंका गया है.
