'25 हजार लापता शवों का दावा साबित करें', 'सतलुज' के मेकर्स पर लीगल एक्शन की तैयारी में बिट्टू
एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. अब केंद्रीय रेलवे और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री
एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. अब केंद्रीय रेलवे और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने एक बार फिल्म पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने फिल्म के मेकर्स और डायरेक्टर को चुनौती दी है कि वो फिल्म में दिखाए गए 25,000 लापता या अवैध रूप से दाह-संस्कार किए गए शवों के दावे को साबित करें.
