शूटिंग के बीच गिरफ्तार हुए रोहित चंदेल, को-एक्टर को लगा 'PR स्टंट है'
टीवी इंडस्ट्री उस वक्त हिल गई, जब 'पांड्या स्टोर' और 'सैराब' फेम एक्टर रोहित चंदेल को 16 साल की नाबालिग लड़की से कथित तौर पर
टीवी इंडस्ट्री उस वक्त हिल गई, जब 'पांड्या स्टोर' और 'सैराब' फेम एक्टर रोहित चंदेल को 16 साल की नाबालिग लड़की से कथित तौर पर पीछा करने, परेशान करने और मारपीट के आरोप में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इस खबर ने फैंस के साथ-साथ उनके को-स्टार्स को भी हैरान कर दिया. सबसे चौंकाने वाला रिएक्शन उनकी ऑनस्क्रीन मां किशोरी शाहणे का सामने आया.
